Padhne Wala Apps 2024 (पढ़ने वाला ऐप)

आज के समय सारा काम ऑनलाइन हो चुका है जिस वजह से पढ़ाई भी ऑनलाइन हो चूका है और आप Padhne wala apps के द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।

आपको गूगल प्ले स्टोर पर कई सारे पढ़ाई करने वाला ऐप मिल जाएंगे जिससे आप घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। आप जिस एग्जाम की तैयारी करना चाहते हैं उसके अनुसार ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे कई सारे ऐप है जिससे आप फ्री में ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं लेकिन आप चाहे तो कोर्स खरीदकर भी पढ़ाई कर सकते हैं।

Padhne Wala Apps के बारे में

पढ़ने वाला ऐप एक ऐसा ऐप होता है जिसकी मदद से आप घर बैठे ऑनलाइन बोर्ड और एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं जिसमें CBSE बोर्ड, मेडिकल, इंजीनियरिंग, UPSC जैसे सभी सरकारी एग्जाम के कोर्स शामिल है।

यह ऐप आपको अलग अलग एग्जाम के लिए अलग कोर्स प्रदान करते हैं और आप अपने एग्जाम के अनुसार कोर्स खरीद सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन कोर्स खरीदकर पढ़ाई करते हैं तो आप ऑफलाइन कोचिंग के मुकाबले कम पैसे में पढ़ाई कर सकते हैं।

टॉप 10 पढ़ने वाला ऐप (Padhne Wala Apps)

Padhne Wala Apps

अब चलिए उन ऐप के नाम और उन सभी ऐप के बारे में जानकारी विस्तार से जानते हैं जिससे आप अपने एग्जाम अनुसार ऐप को डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. BYJU’S – The Learning App

BYJU’S का नाम आप सभी ने सुना ही होगा जो एक काफी पॉपुलर ऐप है जिसमें आप बोर्ड एग्जाम, इंजीनियरिंग, मेडिकल, और भी कई सारे एग्जाम के कोर्स उपलब्ध हैं।

इस ऐप पर आप ऑनलाइन क्लासेज, लाइव क्लासरूम, वीडियो लेसंस, और भी कई सारे फीचर्स का फायदा ले सकते हैं। इस ऐप पर आपको लाइव क्लासेस के साथ साथ डाउट क्लास भी होते हैं जहाँ आप क्लासेस के दौरान जो चीज़ें समझ नहीं आयी उसके बारे में पूछ सकते हैं।

इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने क्लासेस और एग्जाम के अनुसार लाइव और रिकॉर्डेड वीडियो देख सकते हैं। इस ऐप को 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है।

ऐप साइज115 MB
ऐप रेटिंग4.1/5
ऐप रिव्यु17L+
ऐप डाउनलोड10Cr+

2. Unacademy Learner App

Unacademy भी काफी पॉपुलर ऐप है और आप सभी ने इस ऐप का नाम सुना होगा और आपमें से ही कई लोग इस ऐप का इस्तेमाल भी ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कर रहे होंगे।

इस ऐप पर आप IIT, JEE, NEET, CAT, UPSC, SSC, PCs exam, और भी कई सारे एंट्रेंस एग्जाम के कोर्सेज खरीदकर पढ़ाई कर सकते हैं। आप इस ऐप पर CBSE के लिए क्लास 6 से 12 तक की पढ़ाई कर सकते हैं।

अगर आपने अभी तक इस ऐप का इस्तेमाल नहीं किया तो आप गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप को 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है।

ऐप साइज69 MB
ऐप रेटिंग4.0/5
ऐप रिव्यु11L+
ऐप डाउनलोड5Cr+

3. Doubtnut

Doubtnut ऐप भी ऑनलाइन पढ़ाई करने की लिस्ट में काफी पॉपुलर है और यह काफी पुराना ऐप है। इस ऐप पर बोर्ड एग्जाम से लेकर JEE और NEET एग्जाम के लिए भी कोर्सेज उपलब्ध है।

इस ऐप पर आपको क्लास 6 से लेकर 12 तक के सीबीएसई और सभी स्टेट बोर्ड के बुक्स की सोल्युशन मिल जाते हैं। आप अपने क्लास और सब्जेक्ट के अनुसार बुक्स की सोल्युशन डाउनलोड कर सकते हैं।

आप इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को 5 करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है और 5 में से 4 स्टार की रेटिंग भी मिली है।

ऐप साइज24 MB
ऐप रेटिंग3.9/5
ऐप रिव्यु9L+
ऐप डाउनलोड5Cr+

4. DIKSHA

DIKSHA ऐप गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया और मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन के द्वारा लॉच किए गए हैं। इस ऐप का इस्तेमाल स्टूडेंट्स, टीचर, और पेरेंट्स भी कर सकते हैं और साथ ही लर्निंग मटेरियल का एक्सेस कर सकते हैं।

इस ऐप का इस्तेमाल टीचर लेसन प्लान, वर्कशीट्स, और एक्टिविटीज के लिए कर सकते हैं और स्टूडेंट्स कॉन्सेप्ट समझने के लिए, प्रैक्टिस करने और रिवीजन करने के लिए कर सकते हैं।

यह ऐप कई भाषा में उपलब्ध हैं जिसमें इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलगु, मराठी, उर्दू, बंगाली, गुजरती, आदि शामिल है और आप अपने अनुसार किसी एक भाषा में ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐप साइज15 MB
ऐप रेटिंग4.2/5
ऐप रिव्यु4L+
ऐप डाउनलोड1Cr+

5. Extramarks

Extramarks ऐप का नाम आपने आज कल बहुत सुना होगा जो टीवी और ऑनलाइन कई सारे जगहों पर विज्ञापन करते हुए भी दिखते हैं।

इस पर आपको क्लास 1 से लेकर 12th तक के लाइव क्लासेज और वीडियो लेसंस मिल जाते हैं जिसे आप देखकर अपनी पढ़ाई कर सकते हैं।

यह ऐप आपको JEE, NEET और NCERT बुक के सोल्युशन भी प्रदान कराते हैं। आपको इस ऐप पर लाइव क्लासेज, लाइव चैट, प्रैक्टिस टेस्ट, और प्रक्टिसेस प्रीवियस ईयर पेपर भी करायी जाती है।

ऐप साइज65 MB
ऐप रेटिंग3.9/5
ऐप रिव्यु1L+
ऐप डाउनलोड1Cr+

6. Vedantu

Vedantu ऐप पर क्लास 1 से लेकर 12 तक का वीडियोस होते हैं जिसे ऑनलाइन पढ़ा जा सकता है और साथ ही IIT और NEET जैसे एग्जाम की भी तैयारी कर सकते हैं और उसके कोर्स खरीद सकते हैं।

यह ऐप भी अच्छा है और कई स्टडेंट्स ऑनलाइन पढ़ाई के लिए इस ऐप का उपयोग भी कर रहे हैं। आप भी अपने क्लास अनुसार इस ऐप पर पढ़ाई कर सकते हैं।

अगर आप इस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो यह ऐप प्ले स्टोर पर मौजूद है जिसे आप डाउनलोड करके यूज़ कर सकते हैं। इस ऐप को 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है और इस ऐप को 4 स्टार से ज्यादा की रेटिंग भी मिली है।

ऐप साइज33 MB
ऐप रेटिंग4.1/5
ऐप रिव्यु3L+
ऐप डाउनलोड1Cr+

7. PW – Alakh Pandey

PW जिसका पूरा नाम ‘Physics Wallah’ है और आप सभी ने इस ऐप का नाम तो सुना ही होगा जिसके मालिक अलख पांडेय है। यह ऐप ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए क़ाफी पॉपुलर और शानदार हैं।

इस ऐप पर आप कई अलग अलग एंट्रेंस एग्जाम की ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं जिनमें IIT, JEE, NEET, CA, CAT, GATE, CLAT, UPSC, NDA, SSC, PCs exam शामिल है।

इस ऐप पर स्टूडेंट्स अलग अलग बोर्ड के क्लास 6th से लेकर 12th तक की पढ़ाई कर सकते हैं। यह ऐप आपको लाइव क्लासेज, रिकार्डेड वीडियोस, टेस्ट सीरीज, डाउट सॉल्विंग, स्टडी मटेरियल, आदि की सुविधाएं देती हैं।

PW ऐप आपको बाकी सभी ऑनलाइन पढ़ने वाले ऐप की तुलना में काफी कम फीस पर कोर्स प्रदान करता है ताकि ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स कोर्स खरीदकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।

ऐप साइज87 MB
ऐप रेटिंग4.7/5
ऐप रिव्यु6L+
ऐप डाउनलोड50L+

8. KHAN GLOBAL STUDIES

KHAN GLOBAL STUDIES ऐप सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले के लिए काफी अच्छी ऐप है और आपमें से जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी करते होंगे वे लोग इस ऐप का नाम जरूर सुने होंगे।

इस ऐप पर आपको पटना वाले खान सर के सारे वीडियो लेक्चर मिल जाएंगे और खान सर का नाम और उनके बारे में तो सब जानते ही हैं जो इस तरह पढ़ाते है की एक बार में ही उनका पढ़ाया हुआ सब समझ आ जाता है।

Khan GLOBAL STUDIES ऐप पर आप अभी सरकारी एंट्रेंस एग्जाम जैसे UPSC, NDA, SSC, PCS, BPSC, Bank, Railway, CDS, Air force, जैसे और भी कई सारे सरकारी एग्जाम की तैयारी के लिए पढ़ाई कर सकते हैं।

ऐप साइज22 MB
ऐप रेटिंग4.6/5
ऐप रिव्यु1L+
ऐप डाउनलोड50L+

9. StudyIQ Education

StudyIQ IAS & PCS ऐप के नाम से ही आपको पता चल रहा होगा की यह ऐप IAS और PCS एग्जाम की तैयारी के लिए बनाए गए हैं लेकिन आप इस ऐप पर अलग अलग और भी सरकारी एग्जाम के लिए तैयारी कर सकते हैं।

यह ऐप आपको कई सारी सुविधाएं प्रदान करती है जिसमें लाइव क्लासेज, टेस्ट सीरीज, डाउट सॉल्विंग, स्टडी मटेरियल, मेंटरशिप, आदि शामिल हैं।

इस ऐप पर UPSC और State PCS की लाइव क्लासेज कर सकते हैं। यह ऐप आपको UPSC, NDA, SSC, PCS, Bank, Railway, UGC NET, GATE, Management, आदि एग्जाम के लिए भी कोर्स प्रदान करती है।

ऐप साइज44 MB
ऐप रेटिंग4.6/5
ऐप रिव्यु35T+
ऐप डाउनलोड50L+

10. epathshala

epathshala ऐप NCERT बुक पर आधारित है और इसे गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया, मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन और NCERT के द्वारा लॉन्च किया गया है।

इस ऐप में NCERT के बुक को eBooks फॉर्मेट में बनाया गया जिससे हर कोई इसे ऑनलाइन एक्सेस कर सकता है। इस ऐप का इस्तेमाल आप ट्रेवल के समय पढ़ाई के लिए कर सकते हैं।

अगर आपने अभी तक इस ऐप का इस्तेमाल नहीं किया है तो आप इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है।

ऐप साइज8 MB
ऐप रेटिंग3.8/5
ऐप रिव्यु38T+
ऐप डाउनलोड50L+

FAQs:

Q: क्या पढ़ने वाला ऐप से फ्री में पढ़ाई कर सकते हैं?

Ans: जी बिल्कुल, आप फ्री में पढ़ाई कर सकते हैं लेकिन आप पैसे देकर उनका पेड कोर्स भी खरीद कर पढ़ाई कर सकते हैं।

Q: पढ़ने वाला ऐप पर सही से पढ़ाएं जाते हैं?

Ans: हाँ, अगर आप इनके कोर्सेज खरीदते हैं तो सभी चीज़ें डीटेल्स में पढ़ाएं जाते हैं।

Q: क्या पढ़ने वाला ऐप पर हर दिन लाइव क्लासेज भी होते हैं?

Ans: हाँ, कई सारे पेड कोर्स प्लान लेने पर आप हर लाइव क्लासेज भी कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज के इस पोस्ट में Padhne Wala Apps के नाम और उन सभी ऐप के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताया है। आप जिस भी एग्जाम के कोर्स खरीदना चाहते हैं उसके अनुसार ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

मुझे उम्मीद है की आपको यह पोस्ट पसंद आए होंगे और ऊपर बताए गए ऐप भी अच्छे लगे होंगे और ऐप के बारे में सभी जानकारी समझ आ गयी होगी।

आप इस पोस्ट को अपने फ्रेंड्स के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि वे भी अपने एग्जाम के अनुसार ऐप डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकें।

ये भी पढ़ें:

Please Share

2 thoughts on “Padhne Wala Apps 2024 (पढ़ने वाला ऐप)”

Leave a Comment